सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी को शुरू हुए ग्राम उत्थान शिविरों का 28 गिरदावर सर्किलों पर आयोजन किया जा चुका है। 1290 से अधिक पशुओं का बीमा रजिस्ट्रेशन शिविरों में कृषि विभाग की ओर से 3235 किसानों को फसल बीमा और 2441 ग्रामीणों को एमएसपी से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही 2687 से अधिक मिनी किट और 2077 से अधिक बीज वितरण का सत्यापन किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 2673 पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा व कृमिनाशक औषधि पिलाई गई और ‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना’ के तहत 1290 से अधिक पशुओं का रजिस्ट्रेशन कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही क्लासिकल स्वाइन फीवर के 1040 प्रतिरोधक टीके लगाए गए। 34 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया तथा 250 फर्टिलिटी किट का वितरण किया गया। 983 सॉयल हेल्थ कार्ड किसानों को सौंपे कृषि विभाग द्वारा 983 से ज्यादा सॉयल हेल्थ कार्ड किसानों को सौंपे गए। उद्यानिकी विभाग ने 47 सोलर पंप के तथा 65 पॉली हाउस से वंचित ग्राम पंचायतों के लिए आवेदन तैयार करवाए। पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज योजना में 103 आवेदन पत्र तैयार किए गए। कृषि व गैर कृषि 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना के 35 व कस्टम हायरिंग सेंटर के 20 आवेदन तैयार करवाए गए।
सहकारी संस्थाओं के 463 आवेदन स्वीकृत 25 जनवरी तक किसानों को सहकारी ऋण योजनाओं में 194 से अधिक नए किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन आए। सहकारी संस्थाओं की सदस्यता के 463 आवेदन स्वीकृत किए गए। सहकारी बैंकों में 32 खाते खुलवाए गए। 7 प्रोविजनल डेयरी को-ऑपरेटिव सोसाइटी का पंजीयन, 23 डेयरी को-ऑपरेटिव सोसाइटी का पंजीयन किया गया, 26 सरस बूथ आवंटन किए गए।


