छत्तीसगढ़ भाजपा भाजयुमो, ओबीसी और किसान मोर्चा में नियुक्तियां:13 जिलों में जिला अध्यक्ष-महामंत्री घोषित, अर्पित सूर्यवंशी को रायपुर जिले की जिमेंदारी

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में इन दिनों नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। पार्टी ने विभिन्न मोर्चों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के 13 जिलों के जिलाध्यक्षों और महामंत्री की सूची जारी की गई है। इसके साथ ही ओबीसी मोर्चा और किसान मोर्चा में भी जिला स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। ओबीसी मोर्चा में दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, किसान मोर्चा में जशपुर जिले के लिए एक नई नियुक्ति की गई है। इन फैसलों को संगठनात्मक संतुलन और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर फैसले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर इन सभी नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है। अर्पित सूर्यवंशी को रायपुर जिले का भाजयुमों अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही शंकर साहू को महामंत्री बनाया गया है। जशपुर जिले में किसान मोर्चा की जिमेंदारी दिनेश प्रसाद चौधरी को सौंपी गई है। साथ ही ओबीसी मोर्चा में दिनेश देवांगन को भिलाई और प्रेम पटेल को सक्ती जिले की नियुक्त किया गया है। देखिए- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की लिस्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *