पिता की हत्या करने वाली बेटी को आजीवन कारावास:पिट-पीटकर मारा था, मर्डर कर शव घर के बाहर फेंका, बड़ी बहन को भेजी फोटो, घर से खून साफ किया

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 6 साल पहले पिता की पीट-पीटकर हत्या के मामले में एससी-एसटी कोर्ट ने आरोपी बेटी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने 30 हजार का जुर्माना भी लगाया है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 19 गवाह और 45 दस्तावेज पेश किए गए थे। एफएसएल रिपोर्ट में आरोपी बेटी की पेंट पर पिता के खून के निशान मिलने की पुष्टि हुई। जिसके आधार पर न्यायालय ने यह फैसला सुनाया। विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज जैन ने बताया कि आदर्श नगर थाना क्षेत्र में 3 फरवरी 2020 को विज्ञान नगर निवासी अशोक कुमार दुबे(62) की पिट-पीटकर हत्या की गई थी। मृतक अशोक की हत्या छोटी बेटी रागिनी दुबे(31) ने लात घुसो से की थी। बाद में पिता का शव घर से घसीट कर बाहर फेंक दिया और अपनी बहन यामिनी दुबे को व्हाट्सएप पर पिता की फोटो भेज कर कहां की पिता बाहर सड़क पर नशे की हालत में बेहोश पड़े हैं और खुद घर में जाकर सो गई। मामले में बड़ी बेटी यामिनी की ओर से 4 फरवरी को मुकदमा दर्ज करवाया गया था। आदर्श नगर थाना पुलिस ने 302 हत्या में मुकदमा दर्ज कर छोटी बेटी रागिनी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस की ओर से कोर्ट में चालान पेश किया गया। बेटी की पेंट पर मिला था पिता का खून, हत्या कर घर में की थी सफाई सरकारी वकील पंकज जैन ने बताया कि कोर्ट में ट्रायल चल रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक पिता के शरीर पर करीब 19 चोट के निशान मिले थे। पुलिस की ओर से घटनास्थल पर एफएसएल से सबूत जुटाए गए थे। एफएसएल रिपोर्ट में आरोपी बेटी रागिनी की पेंट पर मृतक पिता के खून के निशान मिले थे। मृतक की शर्ट और बेटी की पेंट पर मिले खून की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आरोपी बेटी के द्वारा पिता को मारने के बाद घर में खून को साफ कर दिया गया। लेकिन एफएसएल के दौरान पुलिस को घर के अंदर और दीवारों पर खून के धब्बे मिले थे। शुक्रवार को एससी-एसटी कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। जिसमें न्यायालय ने आरोपी बेटी रागिनी दुबे(36) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बड़ी बेटी ने दर्ज करवाया था मुकदमा बड़ी बेटी यामिनी दुबे की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया था। बेटी ने बताया था कि 31 जनवरी 2020 को वह जब का पेमेंट लेने गई थी और तभी से पुष्कर थी। 3 फरवरी को घर पर पीछे उसकी छोटी बहन रागिनी दुबे वह उसके पिता अशोक दुबे थे। उसे उसकी छोटी बहन ने व्हाट्सएप पर उसके पिता की बाहर पड़ी हुई फोटो भेजी तब उससे पूछा क्या बात हुई तब उसने बोला कि मेरा और पापा का झगड़ा हो गया तो मैंने पापा के साथ ज्यादा मारपीट कर दी जिससे वह बेहोश हो गए वह कमरे में खून फैल गया। जिस पर मैंने पापा को बाहर डाल दिया तथा कमरे को पानी से धो दिया। बेटी ने शिकायत में बताया कि वह भाग कर घर गई तो उसके पिता मृत अवस्था में मकान के बाहर पड़े हुए थे। वह अंदर आई तो रागिनी बिस्तर पर सो रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *