पत्नी ने लकवाग्रस्त पति को कीटनाशक पिलाकर मार डाला:फूलों में छिड़काव का बहाना देकर बेटे से मंगवाया, पिलाते हुए बेटी ने देखा, अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी ने लकवाग्रस्त पति को कीटनाशक पिलाकर मार डाला। उसने फूलों में छिड़काव का बहाना देकर बेटे से कीटनाशक मंगवाया था। पुलिस ने अफेयर की आशंका जताई है। हालांकि, इस पहलू पर पुलिस जांच जारी है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अरुण सिंह (38) परिवार के साथ आशा नगर लाटा में रहता था। डेढ़ साल पहले उसे लकवा मार गया था, जिसके बाद वह पूरी तरह बिस्तर पर आश्रित हो गया था। इवह पूरी तरह पत्नी वर्षीय बंटी देवी (35) पर डिपेंट था। 27 जनवरी के शाम को पत्नी पानी में कीटनाशक मिलाकर पत्नी की पिला दी। इस दौरान बेटी ने देख लिया और अपने बड़े भाई को इसकी जानकारी दी। बच्चों ने घर में रखी कीटनाशक की शीशी देखी, जो पूरी तरह खाली थी। जब अरुण की तबीयत बिगड़ने लगी तो पत्नी अस्पताल ले जाने में टालमटोल करती रही। रात भर अरुण की हालत गंभीर बनी रही। 28 जनवरी की तड़के उसे अस्पताल ले जाया गया। 30 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने कीटनाशक पिलाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। देखिए पहले ये तस्वीरें- अब पढ़िए सिलसिलेवार हत्या की पूरी कहानी दरअसल, अरुण सिंह लकवाग्रस्त होने के साथ-साथ टीबी का भी मरीज था। पिछले डेढ़ सालों से पत्नी बंटी देवी देखभाल कर रही थी। परिवार वाले उसे आर्थिक रूप से मदद भी करते थे। 13 साल के बेटे के मुताबिक, मां मोबाइल पर किसी से बात करती थी। 27 जनवरी सुबह मां ने बेटे से फूलों में छिड़काव के लिए के लिए कीटनाशक मंगाया। बेटे ने कीटनाशक खरीदकर मां को दे दिया। शाम को उसने पहले बेटा-बेटी को कमरे से बाहर निकाल दिया। फिर कीटशानक को पानी में मिलाकर पति को पिला दिया। पिता को कीटनाशक पिलाते हुए बेटी ने खिड़की से देख लिया। उसने यह बात बड़े भाई को बताई। लेकिन मां ने बहाना बनाकर बात को टाल दिया। बाद में बेटे ने कीटनाशक की शीशी देखी, जो खाली थी। इस बीच रात करीब 1:30 बजे अरुण सिंह को उल्टियां होने लगी। बच्चों ने पिता को अस्पताल ले जाने के लिए कहते रहे, लेकिन मां टालमटोल करती रही। रात भर पिता तड़पता रहा। 28 जनवरी की तड़के उसे जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन तक चले इलाज के बाद 30 जनवरी की सुबह पिता ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बच्चों की दी गई जानकारी के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने बंटी देवी को पति की हत्या के संदेह में हिरासत में लिया। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *