विवाहिता ने स्कार्फ से फंदा लगाकर सुसाइड किया:सोने के लिए कमरे में गई थी, 8 साल के बेटे ने फंदे पर लटका देखा

महिला अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर लटकी मिली। बेटा कमरे में गया तक सुसाइड का पता चला। महिला ने दस साल पहले लव मैरिज की थी। मामला कोटा शहर के रामपुरा थाना क्षेत्र का है। रामपुरा थाना SHO महेश कारवाल ने बताया- महिला किरण (28) शिवदास घाट की गली में अपने पति व 8 साल के बेटे के साथ किराए से रहती थी। परिजनों की शिकायत पर आगे कार्रवाई की जाएगी। स्कार्फ से फंदा लगाकर लटकी पति विष्णु ने बताया- वह हलवाई का काम करता है। 10 साल पहले उसने किरण से लव मैरिज की थी। कुछ महीने पहले गली का युवक दोस्त बना था। युवक का मेरे घर आना-जाना था। वह मेरी पत्नी से बात करता था। इस बात का पता लगा तो 4-5 दिन पहले रामपुरा थाने में शिकायत दी थी। वहां युवक और उसके परिवार को बुलवाया, जिसके बाद पत्नी किरण ने आगे बात नहीं करने को कहा। वह सब बातें भूलने को तैयार हो गई। मामला थाने तक जाने से किरण को शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। आज सुबह साढ़े आठ बजे करीब 90 साल की बुजुर्ग मकान मालकिन का काम करने ऊपर गई। किरण ने मकान मालकिन से कहा 5 मिनट सो जाती हूं। ये कहकर किरण कमरे में चली गई। काफी देर तक जब नीचे नहीं आई तो 8 साल के बेटे को ऊपर भेजा। बेटे ने कमरे में जाकर देखा तो फांसी पर लटकी हुई थी। बेटे की सूचना पर कमरे में गया। स्कार्फ से फांसी लगा रखी थी। स्कार्फ को चाकू से काटकर नीचे उतारा और एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आया। हम दोनों पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *