भास्कर न्यूज|गिरिडीह शहर के बोडो स्थित शिवपुरी में स्थापित मां शारदे की पूजा आराधना के बाद बुधवार शाम प्रतिमा विसर्जन किया गया। इसके पूर्व महिलाओं ने मां शारदे का कोईछा भरा और एक- दूसरे को सिंदूर और गुलाल लगाया गया। मौके पर युवाओं ने जुलूस निकालकर प्रतिमा को बोड़ो तालाब में ले जाकर विसर्जन किया। तीन दिनों तक चलें पूजा पाठ के बाद विसर्जन के साथ पूजा की समाप्ति हो गईं। समिति के सदस्यों ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से धूमधाम से हर साल सरस्वती पूजा की जाती है। मौके पर संजीव कुमार, रिकी राज, सचिन, मृगेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल राज, उप सचिव अजय कुमार, संजय कुमार, डुग्गू, गौरव, कुंदन, मोनू पांडेय आदि मौजूद थे।


