भास्कर न्यूज | गिरिडीह क्षत्रिय कल्याण समाज ट्रस्ट की बैठक बुधवार को शहर के अरगाघाट राजपूत मोहल्ला में राजेंद्र सिंह के आवास पर हुई। बैठक में ट्रस्ट के साथ समाज के कई लोग मौजूद रहे। बैठक में धर्मशाला सह छात्रावास निर्माण कार्य को गति देने पर जोर दिया गया। वहीं धर्मशाला के रूप रेखा पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि आनेवाले कुछ महीनों में धर्मशाला बनकर तैयार हो जाएगा। आनेवाले दिनों में जिलेभर के अलग-अलग प्रखंडों में समाज की बैठक कर लोगों को जोड़ने समेत कई कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में अपूर सिंह, वीर बहादुर सिंह, विश्वजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, राजेन्द्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, सीपी सिंह, अशोक सिंह, गौतम सिंह, संजीत सिंह पप्पू, राजेश सिंह, राजीव सिंह, राजू सिंह, राम कुमार सिंह, अमरेश सिंह, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद थे।


