जोधपुर रेंज की स्पेशल पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करत हुए ट्रक में परिवहन कर रहे 19 क्विंटल डोडा पोस्त को जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 1.10 करोड़ रुपए आंकी की गई है। मंदसौर और बाड़मेर तस्करों के गठजोड़ की बात सामने आई है। आईजी राजेश मीना ने बताया- आगामी दिनों में होने वोल पंचायती राज चुनाव को देखते हुए मादक पदार्थो की खपत को लेकर स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। रेंज स्तरीय स्पेशल टीम को सूचनान मिली कि सिरोही के पिंडवाड़ा इलाके में ट्रक गेहूं की आड़ में परिवहन कर डोडा-पोस्त सप्लाई करने जा रहे है। इस पर स्पेशल टीम ने संभावित रूप पर नाकाबंदी की। ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक में गेहूं की आड़ में परिवहन करते 19 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त को जब्त करने में बड़ी सफलता हाथ् लगी। कार्रवाइर्द में ट्रक ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जेठाराम पुत्र बोहराराराम निवासी बाखासर जिला बाड़मेर बताया। गेहूं के कट्टों के बीच में मिले डोडा-पोस्त के कट्टे ट्रक में गेहूं के कट्टे से भरा होना बताया। बाद में ट्रक की तलाशी लेने पर गेहूं के कट्टों के बीच में डोडा-पोस्त होना पाया गया। डोडा-पोस्त छगन पुत्र दलाराम निवासी नोखड़ा जिला बाड़मेर के होना बताया। ट्रक ड्राइवर को सिरोही पहुंचने पर ही बाड़मेर या फलौदी की तरफ रूप लेने की जानकारी दी थी। डोडा-पोस्त का बड़ा सप्लायर्स आरोपी छगन बाड़मेर इलाके में डोडा-पोस्त का बड़ा सप्लायर्स है। जिसकी तलाश जारी है। जांच अधिकारी एवं रेंज स्पेशल टीम तस्करों के खिलाफ सबूत जुटा रही है।


