वैभव गहलोत से किसान बोले-हमारे जैसे हुए, तो मिलने आए:अब हाथ में कुछ नहीं है; किसान महापड़ाव में मिलने पहुंचे थे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी

जवाई बांध के पानी पर जालोर का हक तय करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किसानों का महापड़ाव आज 23वें दिन भी जारी रहा। इस बीच जालोर-सिरोही लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वैभव गहलोत धरना स्थल पर पहुंचे और करीब आंधे घंटे तक किसानों से उनकी मांगों पर चर्चा की। भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री जगाराम माली ऐलाना ने वैभव गहलोत से कहा कि भाजपा या कांग्रेस नेता तो झूठ बोल देते हैं। इसके अलावा वे कुछ कर नहीं सकते। पिछली बार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी किसान धरने पर बैठे थे। आपके(कांग्रेस) नेताओं ने बोला था कि आप जो कहोगे, वहीं होगा और धरना समाप्त कराया था। लेकिन आज तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अगर गहलोत सरकार ने किसानों का भला किया होता तो हम इन्हें फिर से जीता देते। किसान बोले की गहलोत सरकार के नेताओं ने खुद बोला था कि पानी दिलवा देंगे, लेकिन समाधान नहीं किया। अब हाथ में कुछ नहीं है। हमारे जैसे हो गए तो किसानों के समर्थन में मिलने आए हो। भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष खीमसिंह ने वैभव से कहा- वे किसानों की मांगों को हाई लेवल तक रखें। जवाई बांध बनने के बाद जालोर जिले के किसानों को बड़ा नुकसान हो गया है। अभी बेरों में 700 से 800 फिट तक जलस्तर गिर गया है। जिससे सिंचाई सहित पीने के लिए पानी की भी समस्या हो गई है और किसान लंबे समय से पानी की मांग को लेकर हर साल धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछली बार भी गहलोत सरकार में धरना प्रदर्शन किया गया था और सरकार से वार्ता की थी। सरकार ने कई आश्वासन दिए। लेकिन कोई समाधान नहीं किया। खीमसिंह ने कहा- साल भर पहले विधानसभा चुनाव के दौरान सायला में जनसभा में आए भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने जवाई नदी को पुनर्जीवित करने की बात कही थी। लेकिन सालभर बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया। जिससे मजबूर होकर यहां धरने पर बैठे है और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने वैभव गहलोत से कहा- जवाई बांध के नीति में जालोर और पानी के प्राकृतिक बहाव के लिए कोई नियम व नीति नही है। जिससे मजबूरी में धरना स्थल पर बैठे है। किसानों ने वैभव से विपक्षी पार्टी के नाते विधानसभा में आवाज उठाने की मांग की। सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
इस मौके पर वैभव गहलोत ने कहा कि किसान 23 दिन से सड़कों पर बैठे हैं। सरकार को किसानों का समाधान करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने यहां आकर वादे किए थे। लेकिन अभी तक कोई समाधान नही निकाल पा रहे है। भाजपा सरकार ने किसानों का एक साल बर्बाद किया है। पिछली सरकार ने किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन के दौरान जवाई पुर्नभरण योजना की घोषणा की थी, जिसको आगे बढ़ाते तो यह समस्या कभी आती ही नहीं। वैभव ने किसानों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और किसानों की मांग को पूरा करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *