पूजा-अनुष्ठान के बाद माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन आज किया गया। सिवाने नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व भक्ति, श्रद्धा और उल्लास वातावरण में मां सरस्वती की पूजा अर्चना हुई। तीन दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद बुधवार को माता को खिचड़ी का भोग लगाया गया और प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में शामिल सभी प्राध्यापक -प्रध्यापिकाओं, कर्मियों व विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाए और गाजे-बाजे के साथ सरस्वती माता की जय, अगले वर्ष फिर जल्दी आ… के जयकारे लगाते सिवाने नदी तक पहुंचे। सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. प्रीति व्यास, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. आलोक राय, डॉ. विनय पंजियार, कुमारी सीमा, कोमल पल्लवी भेंगरा, सबिता कुमारी, हिमांशु चौधरी, अमित कुमार, शिवदेव, शुभा, विशाखा बाला, कुंवरजीत, नेहा सिन्हा, प्रतिभा हेंब्रम, डॉ. गीता कुमारी, आदित्य कुमार, डॉ. आरसी राणा, प्रभात किरण, डॉ. ओमप्रकाश दास, आशा गुप्ता, बबलू चौधरी, डॉ. डीएस नाग, संजना कुमारी, नागेश्वरी कुमारी, डॉ. तबरेज खान, राज तिवारी, डॉ.सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, रोहित लाल, यशवंत कुमार, पंकज प्रज्ञा, राहुल कुमार, डॉ. दीपा गोस्वामी, डॉ. रोजीकांत, सबा प्रवीण, फरहीन सिद्दीकी, अजय वर्णवाल, राजेश रंज का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *