अनियमितता पर डीसी को सौंपेंगे मांग-पत्र

गुमला| भाकपा (माले) रेड स्टार के घटक प्रगतिशील मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा घाघरा प्रखंड के गांव में मनरेगा की योजनाओं में हो रही गड़बड़ी घोटाले की जांच कर गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए गुमला उपायुक्त से 10 फरवरी 2025 को मिलकर मांग-पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया है। विदित हो कि घाघरा प्रखंड में मनरेगा की योजना में भारी गड़बड़ी की जा रही है। घूसखोरी का आलम यह है कि मनरेगा के अधिकारी को गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्टी मनरेगा की योजनाओं में गड़बड़ी के लिए जिम्मेवार सभी पर कार्रवाई हेतु उपायुक्त गुमला से मांग करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *