लेपर्ड पीछे आया तो टूरिस्ट की ओर भागा कुत्ता,VIDEO:जान बची, जिप्सी देख लौटते लेपर्ड के पीछे भोंकते हुए लगाई दौड़

10 सेकेंड तक चले संघर्ष में एक कुत्ते ने लेपर्ड के हमले से अपनी जान बचाई। हमले के दौरान कुत्ता जब जान बचाकर भागा तो सामने टूरिस्ट की जिप्सी देखकर लेपर्ड रुक गया। इसके बाद जब लेपर्ड वापस भागा तो कुत्ता भौंकते हुए उसके पीछे दौड़ने लगा। मामला पाली जिले के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र के कोठार-वरावल के बीच रोटेला पहाड़ी का है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 4 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला…
टूरिस्टों ने कैमरे में कैद किया घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3 बजे टूरिस्टों की एक जिप्सी रोटेला पहाड़ी के पास घूम रही थी। इस दौरान झाड़ियों में छिपे एक लेपर्ड ने वहां खड़े कुत्ते पर हमला कर दिया। लेपर्ड का हमला भांपकर कुत्ता मौके से टूरिस्टों की जिप्सी की ओर भागा। जब लेपर्ड खुले मैदान में आ गया तो उसने कुत्ते का पीछा करना छोड़ दिया और एक जगह बैठकर देखता रहा। इस दौरान कुत्ता लगातार लेपर्ड पर भौंकता रहा। थोड़ी देर बाद लेपर्ड जब जंगल की ओर भागा तो कुत्ते ने भौंकते हुए उसके पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। लेपर्ड की साइटिंग के लिए आते हैं टूरिस्ट
आपको बता दें कि जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन में बड़ी संख्या में लेपर्ड पाए जाते हैं। ऐसे में लेपर्ड की साइटिंग के लिए टूरिस्ट यहां बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में कई बार लेपर्ड के शिकार की वीडियो कैमरे में कैद हो जाती है। 10 साल में बना नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन, सेलिब्रिटी की पसंद
अब तक जवाई की पहचान यहां के सबसे बड़े डैम से थी। लेपर्ड के कारण कुछ सालों में यह देश का नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट बना है। लेपर्ड सफारी के लिए यह सबसे बेहतर जगहों में से एक है। यहां सचिन तेंदुलकर से लेकर कई बड़े सेलिब्रिटी आ चुके हैं। यहां हर साल टूरिस्ट की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
… यह भी पढ़ें लेपर्ड ने बछड़े की गर्दन जकड़ी, VIDEO:2 गायों को आता देख जंगल में भागा, 12 सेकेंड तक चला संघर्ष पाली जिले के जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन में चट्टान से उतर रहे एक गाय के बछड़े पर लेपर्ड से हमला कर दिया। इस पर 2 गायें बछड़े की मदद के लिए दौड़ीं, जिन्हें देखकर लेपर्ड वहां से भाग खड़ा हुआ। (पढ़ें पूरी खबर) दो शावकों के साथ दिखी मादा लेपर्ड:20 मिनट तक पर्यटकों को किया रोमांचित, कभी नहीं भूलने वाला पल बताया पाली के बाली में बमणिया माताजी मंदिर के पास मादा लेपर्ड अपने दो शवकों के साथ नजर आई। लेपर्ड सफारी करने गए पर्यटकों ने इनका वीडियो बना लिया। करीब 20 मिनट तक लेपर्ड शावकों के साथ मगरी क्षेत्र में घूमते रहे (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *