युवकों को चाकू मारने वाले गिरफ्तार:लड़कियों पर कमेंट करने से टोका था, एक आरोपी पर 12 मामले दर्ज

जोधपुर की सूरसागर थाना पुलिस ने लूट और चाकूबाजी के दो मामलों का 12 घंटे में खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। एसीपी रविन्द्र बोथरा ने बताया- दोनों मामलों में पुलिस ने रिक्शा नंबर के आधार पर आरोपियों के संबंध में जानकारी ली। उसके बाद आरोपी फिरोज खान (19) उर्फ भूरिया पुत्र असलम पठान, निवासी कायलाना चौराहा घनशहिदा दरगाह के सामने कबीर नगर सूरसागर, जावेद अहमद (20) पुत्र मोहम्मद सलीम अहमद निवासी कबीर कॉलोनी, अली उर्फ डेविल (21) पुत्र अयूब निवासी विभाग इमाम आजम रोड कबीर नगर और अबू अरमान (20) पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी चांद कतरन के पास कबीर नगर को गिरफ्तार कर दिया। इनमें से गिरफ्तार फिरोज के खिलाफ जोधपुर के विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में 12 मामले दर्ज हैं। ये थे दोनों मामले 4 फरवरी को ओम चंद्र प्रजापत पुत्र कानाराम निवासी रामदेव नगर पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि वह शाम 6 बजे जोधा रोड पहाड़ी पर बैठा था। इस दौरान पहाड़ी पर बैठी दो लड़कियों पर एक रिक्शा में सवार चार-पांच लड़कों ने कमेंट किया था। लड़कियों ने विरोध किया तो उनके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जब उन्होंने लड़कों को टोका तो चाकू से हमला कर दिया। उनके कूल्हे और पैरों पर घाव हो गए । इतना ही नहीं आरोपी उसके पास से करीब 20000 रुपए, पर्स और मोबाइल भी लूटकर ले गए। इसी तरह का एक मामला इसी दिन अर्जुन पुत्र राणाराम भील ने भी दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि 4 फरवरी की शाम को उनका भाई भट्टाराम बस्ती के बाद रोड पर खड़ा बारात देख रहा था। तभी एक रिक्शा में चार आदमी आए। उन्होंने उनके भाई को रोड पर धक्का दिया। विरोध करने पर उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *