रायपुर में पैरा एथलीट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन:तीन दिन तक चले आयोजन में 350 दिव्यांग खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, दिखा खास उत्साह

रायपुर में 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य पैरा एथलीट संगठन प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चली, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से करीब 350 दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के साथ उनके परिजन, कोच और ऑफिशियल भी मौजूद रहे। इस दौरान दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद और बैडमिंटन जैसे खेल आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गिरीश चंदेल रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने की। अतिथियों का स्वागत पैरा एथलीट संगठन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और संगठन के पदाधिकारियों ने किया।

अपने संबोधन में गिरीश चंदेल ने कहा कि यह प्रतियोगिता हर साल होनी चाहिए। उन्होंने आयोजन की सराहना की, जिसे खिलाड़ियों ने तालियों के साथ समर्थन दिया। सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा कि आकाश तिवारी द्वारा किया गया यह आयोजन खेलों के प्रति उनकी सकारात्मक सोच को दिखाता है। आकाश तिवारी ने कहा कि यह आयोजन हाल ही में सोचा गया था, जो पैरा एथलीट संगठन के सहयोग से सफल हुआ। समापन से पहले आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
फिर मिलेंगे” का दिया संदेश तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। 100, 200, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक और अन्य स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंत में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने ध्वज उतारकर सलामी दी और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन “फिर मिलेंगे” के संदेश के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *