शादी समारोह में आई नाबालिग से रेप:गौरेला में अपहरण कर ले गए थे, दो दोस्तों ने की वारदात; गिरफ्तार

गौरेला पुलिस ने नाबालिग से रेप मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना गौरेला थाना क्षेत्र के बोईरडांड गांव की है, जहां मंगलवार को एक शादी समारोह में चुक्तिपानी गांव से आई नाबालिग लड़की का अपहरण कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गोलू उर्फ मुन्ना मरावी (26) ने अपने दोस्त शंकर मार्को (28) की मदद से नाबालिग को जबरन अपने साथ ले गया। इसके बाद मुन्ना ने लड़की के साथ रेप किया। वारदात के बाद फरार हो गए आरोपी वहीं आरोपी के साथी शंकर ने इस अपराध में उसका सहयोग किया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। गिरफ्तार कर भेजा जेल परिजनों ने तत्काल गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। SSP ओम चंदेल के निर्देशन में की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *