राजस्थानी मसालों को देश और दुनिया में प्रमोट करने के उद्देश्य से जोधपुर में दो दिवसीय मसाला एक्सपो का आयोजन 8 और 9 फरवरी को राजस्थानी एसोसिएशन आफ स्पाइस की ओर से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर के अलग-अलग जिलों और राज्यों से 500 से अधिक मसाला एक्सपर्ट शामिल होंगे। वहीं 100 स्टॉल भी लगाई जाएगी। जिसमें जोधपुर और आसपास के जिलों के किसान अपने मसाला उत्पादन का प्रदर्शन करेंगे। इस बार ये तीसरा एक्सपो है। इससे पूर्व कोटा और जयपुर में भी एक्सपो का आयोजन किया जा चुका है। बाहर की मसाला कंपनियों को एक ही जगहों पर मसालों का उत्पादन करने वाले किसानों से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए राजस्थानी एसोसिएशन आफ स्पाइसेज के अध्यक्ष श्याम जाजू ने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य राजस्थान के मसालों को वैश्विक पहचान देना और व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इसमें 600 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीददार, प्रोसेसर और मसाला कंपनियों की उपस्थिति रहेगी। राजस्थान में इन मसालों का मार्केट कैसे बढ़ें इसको लेकर हर साल एक्सपो का आयोजन किया जाता है। जयपुर और जोधपुर के बाद अब कोटा में ये एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो में नामी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके चलते यहां के किसानों और मसाला प्रोसेसर कंपनियों को अपने व्यापार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। फाइनेंस डायरेक्टर दिनेश सोनी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से राजस्थान के जीरा, सौंफ, मेथी मसालों को लेकर सैटेलाइट सर्वे भी किया जाता है। वर्तमान में किसान इन मसालों की खेती करता है, लेकिन माल बेचने के लिए दूसरे जिलों या राज्यों में जाना पड़ता है। ऐसे में किसानों और मसाला कंपनियों के लिए इस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। एक्सपो में राजस्थान के बाहर के जितने भी व्यापारी है जो इन मसालों को परचेज करते हैं उन्हें भी यहां बुलाया गया है। करीब 500 मसालों की इंडस्ट्री से जुड़े लोग यहां शामिल होंगे। जबकि एक्सपो में 100 स्टॉल भी लगाई जाएगी।


