पूर्व सीएम अशोक गहलोत से मिलीं महिला-कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष:नगर निकाय चुनाव को लेकर की चर्चा, फीडबैक भी दिया

झुंझुनूं महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष तेजस्वनी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात की। उन्हें बुके भेंट कर स्वास्थ्य के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने जिले की राजनीति को लेकर चर्चा करते हुए फीड बैक दिया। आगामी नगर निकायों चुनाव को लेकर भी चर्चा की। शर्मा ने नगर निकायों में परमिशन को लेकर किए जा रहे भेदभाव मुद्दा भी उनके सामने रखा। वहीं संगठन से लंबे से जुडे़ कार्यकर्ताओं को उचित जगह दिए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता आबिद खान भी साथ रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष तेजस्वनी शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात की है। जिले की राजनीति से जुड़े कई मुद्दे उनके सामने रखे हैं। उन्होंने उनके समाधान का आश्वासन दिया है। इस मुलाकात के बाद झुंझुनूं जिले की राजनीति को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *