RPF जवान ने बचाई यात्री की जान:डोंगरगढ़ में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला यात्री का पैर, प्रधान आरक्षक की सूझबूझ से बची जान

डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब आरपीएफ के प्रधान आरक्षक प्रशांत दलाई ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक यात्री की जान बचाई। पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (12843) प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हो रही थी, जब एक 52 वर्षीय यात्री ने अपने परिवार को सामान्य कोच में बैठाने के बाद चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने से यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर गया और ट्रेन की बढ़ती रफ्तार के साथ घसीटता चला गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के खतरनाक गैप में गिरने ही वाला था कि तभी प्रधान आरक्षक दलाई ने बिना समय गंवाए तेजी से दौड़कर उसे खींच लिया। उनकी इस बहादुरी ने एक परिवार को उजड़ने से बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रेलवे प्रशासन ने प्रधान आरक्षक दलाई की वीरता को सराहते हुए उन्हें सम्मानित करने की अनुशंसा की है। यह घटना रेलवे के ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के उद्देश्य को साकार करती है, जो यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *