गोमिया में हाथियों का कहर जारी:25 वर्षीय महिला को हाथी ने पटका, मौके पर मौत; दो महीने से जारी है आतंक

गोमिया के महुआटांड़ थाना क्षेत्र कंडेर पंचायत के ग्राम जहरलोंग निवासी शिबू मुंडा की 23 वर्षीय पत्नी रंजू देवी को हाथी ने गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे पटक कर मार डाला। रंजू देवी जंगल में दातुन तोड़ने गई थी। सुबह कुहासा होने की वजह से महिला हाथी को देख नहीं सकी। हाथी ने महिला को सूंड से लपेट कर जमीन पर पटक कर मार डाला। इधर, जब महिला काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढ़ने निकले। ग्रामीणों को सड़क से 500 मीटर की दूरी पर जंगल में रंजू देवी का शव मिला। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव के साथ मुआवजा को लेकर धरना पर बैठ गए। इस घटना की जानकारी वन विभाग व महुआटांड़ पुलिस को दी गई। वन विभाग के फोरेस्टर प्रभारी निताई महतो ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिए 25 हजार रुपए दिए। शेष मुआवजा तीन लाख 75 हजार रुपए कागजी प्रक्रिया के बाद दिया जाएगा। उसके बाद महुआटांड़ पुलिस ने शव को बेरमो अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *