राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित:कल जयपुर में होगा कार्यक्रम, कलेक्टर ने दिए सीएनजी स्टॉक रखने के आदेश

राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर ग्राम दादिया वाटिका जयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके कॉन्टेक्ट नंबर 01432-247478 है। इन नंबरों पर समारोह में जाने वाले वाहनों आदि की समस्याओं को लेकर संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि जिले के आमजन एवं लाभार्थियों के सुगम ठहराव, सुरक्षित रवानगी व वापसी के दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के लिए जिला कोषाधिकारी हरीश लालावत (मोबाइल नंबर 8860043356) को प्रभारी एवं जिला परिषद टोंक के एसीईओ ललित कुमार (मोबाइल नंबर 9785079490) को नियंत्रण कक्ष का सहायक प्रभारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, गंगापुर सिटी जिले के लाभार्थी बसों से समारोह स्थल पहुंचेंगे। पेट्रोल पंप संचालकों को सीएनजी का स्टॉक रिजर्व रखने के आदेश कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राम दादिया वाटिका जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने वाले आमजन एवं लाभार्थियों को लेकर जाने वाले नियोजित वाहनों के ईंधन के लिए जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को एक हजार किलोग्राम सीएनजी का स्टॉक (डेड स्टॉक के अतिरिक्त) रिजर्व रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही समारोह में लगे वाहनों में परिवहन विभाग द्वारा जारी पीओएल कूपनों के अनुसार आपूर्ति देना सुनिश्चित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *