कलेक्टर, SP ने लिया बसों की रूट का जायजा:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

राज्य सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में दादिया जयपुर में मंगलवार को एक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस‌ राज्य स्तरीय समारोह के लिए सवाई माधोपुर जिले से जाने वाले लाभार्थियों को सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे से ले जाया जाएगा। इसी कड़ी में कलेक्टर शुभम चौधरी और SP ममता गुप्ता ने सोमवार को कुश्तला, बौंली, चौथ का बरवाड़ा एवं मलारना से जाने वाले सड़क मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए है। इस दौरान समारोह में जाने वाले लाभार्थियों के बीमारी या किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से जीवन रक्षक दवाओं के साथ एक एम्बुलेंस मय डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के रवाना होगी। सीएमएचओं डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा से एक डॉक्टर और एक नर्सिंग स्टाफ लाभार्थियों की बसों के साथ जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक बस में लाभार्थियों के लिए मेडिकल किट की व्यवस्था चिकित्सा विभाग की ओर से की गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग निरंतर चिकित्सकीय दल के सम्पर्क में रहेगा। इस दौरान अतिरिक्त एडिशनल एसपी बौंली नीलकमल, उपखंड अधिकारी बौंली चंद्र प्रकाश वर्मा, विकास अधिकारी बौंली हेमश्री प्रद्युमन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *