भाजपा ने 14 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला:सूरजपुर में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे; 6 साल के लिए निष्कासित

सूरजपुर में BJP ने अनुशासनहीनता के चलते 14 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये सभी नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे इसके साथ ही आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने बताया कि निष्कासित किए गए नेताओं में नगरपालिका सूरजपुर से तीन लोग शामिल हैं। वहीं, भटगांव से पांच और जरही से चार लोगों को भी पार्टी से बाहर किया गया है। इनमें दोनों स्थानों से अध्यक्ष पद के लिए बागी होकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी शामिल हैं। ‘ऐसे नेताओं का पार्टी में कोई स्थान नहीं’ जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है और हर परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जो लोग पार्टी की अनुशासन व्यवस्था का पालन नहीं करते, उन्हें पार्टी में कोई स्थान नहीं दिया जा सकता। नेताओं को समझाया गया लेकिन नहीं माने इन सभी नेताओं को पार्टी के निर्णय का सम्मान करने के लिए समझाया गया, लेकिन इन्होंने पार्टी के निर्देशों की अवहेलना की। यही कारण है कि इन सभी नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने का कठोर निर्णय लेना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *