सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती:12 से 21 दिसम्बर तक आवेदन करें 10वीं पास युवा, 22 हजार तक मिलेगी सैलरी

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमैंट के संयुक्त तत्वावधान में झालावाड़ जिले के ग्रामीण और शहरी शिक्षित अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइज़र के पदों पर भर्ती के लिए शिविर का आयोजन पंचायत समिति स्तर पर 12 से 21 दिसम्बर तक होगा। वरिष्ठ भर्ती अधिकारी बृजमोहन कर्णावत ने बताया कि ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 12 दिसम्बर को पंचायत समिति डग, 13 दिसम्बर को पंचायत समिति भवानीमंडी, 14 दिसम्बर को पंचायत समिति सुनेल (पिड़ावा), 16 दिसम्बर को पंचायत समिति झालरापाटन, 17 दिसम्बर को पंचायत समिति खानपुर, 18 दिसम्बर को पंचायत समिति बकानी, 19 दिसम्बर को पंचायत समिति अकलेरा, 20 दिसम्बर को पंचायत समिति मनोहरथाना एवं 21 दिसम्बर को पंचायत समिति झालरापाटन में प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी की योग्यता 10 वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 167.5 से.मी. एवं सुरक्षा सुपरवाइज़र पद के लिए 12वीं पास आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 170 से.मी. होने के साथ ही शारीरिक फीट होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में अपनी 10वीं एवं 12वीं की अंक तालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों के सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान को 14000 से 18000 मासिक वेतन एवं सुरक्षा सुपरवाइज़र को 18000 से 22000 रुपए मासिक वेतन पर भारत सरकार व राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस. बी. आई. बैंक, यस बैंक, चित्तौड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार, गुड़गांव हीरो होंडा, जेसीबी जयपुर कंपनी में मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 9680581471 पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *