हिमाचल सरकार ने निश्चिंत नेगी को SP सिरमौर लगाया:रमन कुमार मीना केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे, SP CBI के तौर पर देंगे सेवाएं

हिमाचल सरकार ने 2007 बैच के HPS (हिमाचल पुलिस सेवा) अधिकारी एवं कमांडेंट होम गार्ड कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सरकार ने उन्हें पुलिस अधीक्षक (SP) नाहन सिरमौर लगाया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। निश्चिंत नेगी को बीते 14 मार्च को ही कमांडेंट होमगार्ड लगाया गया था। वहीं एसपी सिरमौर एवं 2011 बैच के IPS रमन कुमार मीना को सरकार ने रिलीव कर दिया है। रमन कुमार मीना केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। केंद्र ने उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी CBI में एसपी लगाया है। लिहाजा रमन कुमार मीणा अब अगले पांच साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *