नहर में गिरे युवक की तलाश जारी:SDRF की टीम ने 10 किमी तक ढूंढा, ट्रैक्टर- ट्रॉली सहित गिरा था

कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में नहर में गिरे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं लगा। SDRF की टीम ने नहर में 10 किमी तक सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। कल सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। SDRF के हेड कॉन्स्टेबल रामनिवास ने बताया- 10 सदस्यीय टीम ने सुबह 8 बजे से बोट की सहायता से तलाशी अभियान चलाया। घटना स्थल से करीब 10 किमी तक हाइवे स्थित ताथेड़ पुलिया तक युवक की तलाश की। नहर में पानी का बहाव तेज था। सर्दी के कारण पानी भी ठंडा था। उसके बावजूद टीम के सदस्य शाम साढ़े 5 बजे तक सर्च अभियान में जुटे रहे। कल सुबह फिर से नहर में बोट से सर्च अभियान चलाया जाएगा। कैथून थाना सीआई संदीप शर्मा ने बताया कि युवक का अभी पता नहीं लगा। SDRF की मदद से नहर में युवक की तलाश जारी है। ट्रैक्टर- ट्रॉली सहित नहर में गिरा था
घटना शनिवार रात साढ़े 11 बजे के आस-पास की है। बालिता निवासी सलीम ट्रैक्टर-ट्रॉली में कांटी (भूसा) भरकर मवासा में दायीं मुख्य नहर की पुलिया से गुजर रहा था। जो ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित नहर में गिर गया। सूचना पर रविवार को SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को बाहर निकाला लेकिन चालक का पता नहीं लगा। SDRF ने रविवार को अरण्या की पुलिया तक सर्च अभियान चलाया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *