पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार:शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर की पिटाई, कोतवाली पुलिस ने दबोचा

डूंगरपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप सेल्समैन से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं देने पर उससे मारपीट की। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि अशोक पुत्र कालू बरडा निवासी बलवाड़ा ने 31 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया की वह थाणा गांव में पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। उसी समय एक बाइक पर 2 बदमाश आए। बदमाशों ने शराब पीने के पैसे मांगे। पैसे देने से मना किया तो दोनों बदमाशों ने लात घुसों से मारपीट की। पंप कर काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों ने बीच बचाव कर छुड़ाया। इसके बाद बदमाश भाग गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी बाबूलाल (24) पुत्र नाथू बरंडा निवासी थाणा फला रेडा ओर देवीलाल (24) पुत्र जीवा बरंडा निवासी थाना फला रेडा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पेट्रोल पंप कार्मिक से वारदात भी कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *