सवाई माधोपुर की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने चोरी के एक माह में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी पिछले 8 माह से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह ने बताया कि SP ममता गुप्ता के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। चौथ का बरवाड़ा थाने में 8 माह पहले एक मामले में आरोपी धीरज फरार चल रहा था। इसी कड़ी में अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ASP रामकुमार कस्वां, CO ग्रामीण लाभूराम विश्नोई के सुपरविजन में हरभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वांछित ठिकानों पर कई बार दबिश भी दी, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग सका। इसी बीच टीम को आरोपी धीरज गुर्जर के जिला कारागृह महासंमद राज्य छत्तीसगढ में न्यायिक हिरासत में होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम छत्तीसगढ़ पहुंची। जहां से पुलिस टीम ने आरोपी धीरज पुत्र मानसिंह गुर्जर निवासी किशन की झोपडी थाना गंगापुर सदर जिला गंगापुर को जिला कारागृह महासंमद से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।


