वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में गोवा की टीम ने फुटबॉल जगत में अपना लोहा मनवाया है। 5 दिवसीय टूर्नामेंट में गोवा यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल करके गोल्ड जीता है। जबकि एलएनआईपीई ग्वालियर यूनिवर्सिटी ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत जीता है। टॉप 4 में तीसरे स्थान उत्तर गुजरात यूनिवर्सिटी पाटन व चौथे स्थान पर मुंबई यूनिवर्सिटी रही। कोटा यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स सेक्रेट्री व एआईयू दिल्ली ऑब्जर्वर डॉ.विजय सिंह टूर्नामेंट में तीन मैच जीतने वाली गोवा यूनिवर्सिटी को गोल्ड मेडल दिया गया। दूसरे स्थान पर दो मैच जीतने वाली एलएनआईपीई ग्वालियर को सिल्वर मेडल दिया गया। तीसरे स्थान पर उत्तर गुजरात यूनिवर्सिटी पाटन की टीम को एक मैच जीतने ब्रॉन्ज व चौथी टीम मुंबई यूनिवर्सिटी को भी ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। प्राइज सेरेमनी का आयोजन यूनिवर्सिटी में किया गया। बता दें भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली व वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा 5 दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया था। जिसमें पांच राज्यों की 45 टीमों की 900 से अधिक फुटबॉल खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम दिखाया।


