लखनऊ में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को मारी गोली:60 वर्षीय व्यक्ति को लगी गोली; अस्पताल में कराया गया भर्ती

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित शॉपिंग स्क्वायर-2 में शुक्रवार रात एक रिटायर्ड एयरफोर्स कमी को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान अवधेश कुमार पाठक (60 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में घायल को इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना स्थल की जांच की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। फिलहाल गोली लगने के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *