भोपाल में 3 छात्राओं पर कटर से हमला:चेहरा छिपाकर आया था बदमाश, घटना के बाद CCTV में भागते हुए आया नजर

भोपाल में एक सिरफिरे बाइक सवार ने अयोध्या नगर और पिपलानी इलाके में तीन छात्राओं पर कटर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक को मामूली चोट लगी है। घटना गुरुवार देर रात की है। शुक्रवार को पिपलानी और अयोध्या नगर पुलिस ने अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। आरोपी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। एसीपी अदिति भावसार ने बताया कि 21 वर्षीय पीड़िता पिपलानी इलाके में रहती है और एक निजी कॉलेज की छात्रा है। रात करीब 10 बजकर 14 मिनट पर वह घर के बाहर टहलने निकलती थी। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार युवक से उसकी बहस हो गई। इसके बाद आरोपी ने कटरनुमा धारदार हथियार से उसके पैर पर हमला किया और मौके से फरार हो गया। चेहरे पर रुमाल बांधे था आरोपी
आरोपी ने अपना चेहरा रुमाल से ढक रखा था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल पुलिस को आरोपी की कोई स्पष्ट तस्वीर नहीं मिली है। इसी इलाके में आरोपी ने एक अन्य युवती पर भी हमला किया, हालांकि उसे बेहद मामूली चोट आई है। नाक पर वार कर फरार हुआ आरोपी
अयोध्या नगर थाना प्रभारी टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि 20 वर्षीय पीड़िता अयोध्या बाइपास स्थित एक कॉलोनी में रहती है और वह भी एक निजी कॉलेज की छात्रा है। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी। तभी अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसके सामने बाइक रोकी, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने कटरनुमा धारदार हथियार से युवती पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान वह झुक गई, लेकिन उसकी नाक पर चोट लग गई। मेडिकल परीक्षण के बाद शुक्रवार सुबह अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *