मऊगंज में युवक दो दिन से लापता:भाई बोला- जमीन विवाद में भाजपा विधायक और उनके सहयोगियों से मानसिक तनाव में था

मऊगंज जिले में मऊगंज बाईपास क्षेत्र से अनिल पांडेय उर्फ लल्लू पिछले 48 घंटे से लापता है। भूमि विवाद के चलते युवक के अचानक गायब होने से परिवार और ग्रामीणों में गहरी चिंता है। अनिल पांडेय के भाई अनुपेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया है कि बाईपास स्थित जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण लल्लू पर भारी दबाव था। परिवार का दावा है कि भाजपा विधायक प्रदीप पटेल और उनके सहयोगियों की वजह से लल्लू मानसिक तनाव में था। इस विवाद के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए लल्लू की जेसीबी और डंपर भी जब्त कर लिए गए थे। धरने के बाद दर्ज हुआ था मामला घटनाक्रम के अनुसार, 3 जनवरी को विधायक प्रदीप पटेल विवादित जमीन पर धरने पर बैठे थे, जहां ग्रामीणों ने उनका विरोध किया। इसके बाद विधायक के निजी सचिव की शिकायत पर पुलिस ने करीब 100 से 150 लोगों पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने लल्लू सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के वक्त ही लल्लू ने खुद को जान का खतरा बताया था। घर से टहलने निकला और नहीं लौटा लल्लू 28 जनवरी की रात घर पर खाना खाने के बाद बाहर टहलने निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं आया। लल्लू का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिजन ने 29 जनवरी की रात मऊगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक की मां ने प्रशासन से बेटे को सुरक्षित ढूंढ निकालने की भावुक अपील की है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *