बाइक के चपेट में आने से महिला की मौत

गढ़वा | थाना क्षेत्र के महूपी गांव निवासी विजय शर्मा की पुत्री निधि कुमारी 17 वर्ष मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि निधि कुमारी अपने स्कूटी से किसी काम से गई हुई थी। वापस घर आने के बाद अपने घर के पास स्कूटी रोकी थी। इसी क्रम में पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार ने उसकी स्कूटी में धक्का मार दिया। इससे निधि कुमारी घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि इस घटना में दूसरी मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गढ़वा | मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका का पहचान गोंदा गांव निवासी अमर साव की 50 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह किसी काम को लेकर अपने गांव में ही गढ़वा नगर उंटारी सड़क को पार कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार ने महिला को धक्का मार दिया। घायला अवस्था में मंजू को मेराल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *