गढ़वा | शिव ढोड़ा मंदिर सोनपुरवा परिसर में मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी महाशिवरात्रि मेला के सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में मेला की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, तथा पूजा-अर्चना से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किया। वहीं मेला को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दीनानाथ पासी, उपाध्यक्ष हीरालाल गौड़, सचिव देवेंद्र कुमार ठाकुर, मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार सहित मंदिर समिति के सभी संरक्षक एवं शिव ढोड़ा मंदिर के सदस्य उपस्थित थे। गढ़वा | नालसा एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज प्रसाद एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को रमन प्रखंड के आर के प्लस टू उच्च विद्यालय रमना में बच्चों के बीच लीगल लिटरेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी राकेश कुमार एवं रमाशंकर चौबे उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान के लोगों को अपने मिलने वाले मूल अधिकार एवं नि:शुल्क कानूनी सुविधा, महिला सहायता केंद्र आदि की जानकारी दी गई। वहीं बच्चों को कानून की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अजय कुमार सेठ, रिंकू पासवान, चतुर्भूज शर्मा, मनोज कुमार तिवारी, नागेंद्र कुमार सिंह, शैलेश कुमार तिवारी, धर्मेंद्र राम आदि उपस्थित थे।


