बीएसपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

मझिआंव | प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गांव भीम बराज स्थित पोटो- हो खेल के मैदान (गुलाब गार्डेन ) शुक्रवार को स्वर्गीय मुन्नर सिंह एवं स्वर्गीय अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह (बीएसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 सीजन-2 का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत की मुखिया निर्मला देवी के द्वारा फीता काटकर व बैटिंग कर किया जाएगा। साथ ही सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ-साथ अन्य लोगों के द्वारा स्वर्गीय मुन्ना सिंह एवं स्वर्गीय बटोही सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह क्रिकेट टूर्नामेंट पूर्वजों की याद में आयोजन कर्ता अनूप सिंह (पत्रकार) की देख रेख में एवं डॉ मनीष कुमार सिंह, डॉक्टर शमशेर सिंह , विकास सिंह, राजू सिंह एवं मीठू सिंह एवं ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. मुनर सिंह एवं स्व. अम्बिका सिंह उर्फ बटोही सिंह के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि दोनों विभूतियों ने अपने जीवन में समाज और क्षेत्र के लिए जिस समर्पण,संघर्ष एवं सामाजिक दायित्व का निर्वाहन किया वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं इस दौरान पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह एवं राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा सहित अन्य लोगों ने अपनी बातों को साझा किया। वहीं उद्घाटन मैच मझिआंव थाना क्षेत्र के करकटा एवं पलामू जिला अंतर्गत उंटारी रोड के नवगढ़ टीम बीच खेला गया। वहीं करकटा कि टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल किया। वहीं मैच को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान दो बार बालाओं ने डांस से दर्शकों को मनोरंजित किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अंपायर की भूमिका अंकित कुमार एवं पंकज ठाकुर ने की। वहीं कॉमेंटेटर की भूमिका में बबलू भारती रहे। इस मौके पर पुरहे पंचायत मुखिया शंभू पासवान, सुंदर सिंह, सुदेश प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह,रामयश सिंह, प्रमोद सिंह, सत्येंद्र सिंह, कांडी जिला परिषद प्रतिनिधि सुजीत कुमार, रविंद्र सिंह, धन्नजी सिंह, सुबोध कुमार सिंह, महेंद्र सिंह कालिया, रामचंद्र राम, राजू सिंह, भीमराम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *