गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लुधियाना| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर सराभा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बापू के सिद्धांतों को याद किया गया। पवन दीवान ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए अहिंसा, आपसी सौहार्द, न्याय और शांति के मार्ग की प्रासंगिकता आज भी कम नहीं हुई है। समारोह के दौरान पवन दीवान ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों गरीबों को सम्मान के साथ रोजगार देने वाली मनरेगा योजना को कमजोर करना या खत्म करना महात्मा गांधी के ग्रामीण विकास के सपनों को चोट पहुंचाने जैसा है। इस अवसर पर इंदरजीत कपूर, रोहित पाहवा, जसविंदर ओसाहन, दीपक हंस, हरभगत सिंह ग्रेवाल, प्रभजोत सिंह, व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *