गोगामेड़ी के हत्यारे को किया गया RBM से डिस्चार्ज:शुगर लेबल कम होने पर रोहित राठौड़ को किया था भर्ती, जेल शिफ्टिंग की मांग को लेकर 7 दिन से भूख हड़ताल जारी

भरतपुर सेवर जेल में बंद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे रोहित राठौड़ की भूख हड़ताल जारी है। भूख हड़ताल के दौरान अचानक शुगर लेबल कम होने के कारण रोहित राठौड़ को कल शाम आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज तबियत ठीक होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। 31 जनवरी से रोहित राठौड़ जेल शिफ्टिंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर है। उसकी मांग है की उसे जयपुर अजमेर या किसी और जेल में शिफ्ट किया जाए। क्योंकि उसका भरतपुर में कोई केस नहीं है। भूख हड़ताल के दौरान कई बार रोहित राठौड़ को आरबीएम अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए लाया गया। कल भी उसे रूटीन चेकअप के लिए आरबीएम अस्पताल लाया गया था। जहां चेकअप के दौरान पता लगा की उसका शुगर लेबल 40 से 45 के बीच आ रहा है। जिसके बाद उसे भर्ती कर दिया गया। आज जब रोहित राठौड़ की तबियत ठीक हुई तो, उसे सुरक्षा के बीच वापस सेवर जेल ले जाया गया। इस दौरान उसने खुद बताया की उसका शुगर लेबल कम हो गया था। इसलिए उसकी तबियत बिगड़ी। वह अभी भी जेल शिफ्टिंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *