कस्बे में जय हिंद क्लब सोसायटी की ओर से सातवीं अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को खेल स्टेडियम में प्रतियोगिता के तीन मैच खेले गए। क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश बाठला, सचिव पुष्करराज सालवी ने बताया कि छह दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को प्रथम मैच विजयवीर क्लब कुन्हाड़ी कोटा व निंबाहेड़ा फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। दोनों टीमें मैदानी खेल में बराबर रहने पर पेनल्टी में निंबाहेड़ा फुटबॉल क्लब 7- 6 गोल से विजय रही। इस मैच के अतिथि भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विक्रम सिंह हाड़ा, महेंद्र नागर विकास सोनी, ह्यूमनिटी सोसायटी से अध्यक्ष वसीमउर्हमान रहे। दूसरा मैच रतलाम व झालावाड़ के मध्य खेला गया। जिसमें रतलाम टीम 2- 0 से विजय रही। दोनों ही टीमों से नाइजीरियन खिलाड़ियों का बहुत अच्छा प्रदर्शन दर्शकों को देखने को मिला। इस मैच के अतिथि निर्मल माथोडिय़ा राजस्थान फुटबॉल संघ अध्यक्ष, अशोक दुदानी सरपंच, रामकल्याण गुर्जर, आलोक बंसल, त्रिलोक राठौर, अर्जुन अदलक्खा रहे। तीसरा मैच नेपाल व चित्तौड़ के मध्य खेला गया। जिसमें दोनों टीम 1-1 बराबर रहने पर पेनल्टी में चित्तौड़ टीम ने 4- 2 से जीत दर्ज की। खरगोन, निंबाहेड़ा, रतलाम, चित्तौड़ की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। मैच के रैफरी कर्मवीर, त्रिलोक, दिनेश, लोकेश बुनकर, टेबल रेफरी लक्ष्य दायमा, अब्दुल वाहिद, बाबू खान रहे। नाइजीरियाई, थापा, नेपाली, आदि विदेशी खिलािड़यों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। अतिथि प्रसून्न शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक मित्तल, शानू खान रहे।


