गैंगस्टरां ते वार मुहिम जारी… पन्नू बोले- 1599 तस्कर हिरासत में, 3520 गिरफ्तार

आप मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने गैंगस्टर कनेक्शन पर शिअद से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के तहत अब तक 3520 तस्कर गिरफ्तार किए, जबकि 1599 हिरासत में लिए गए हैं। पन्नू ने कहा कि पंजाब सरकार संगठित अपराधों के विरुद्ध सख्ती से निपट रही है, वहीं अकाली दल बादल के नेता गैंगस्टर परिवारों के साथ खुलेआम मिलकर इसके उलट काम कर रहे हैं। पन्नू ने कहा कि हैरानी की बात है कि सुखबीर बादल, जिन्होंने हाल ही में पंजाब पुलिस अधिकारियों को धमकी दी थी, अब गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं। पन्नू ने अमृतसर में अमृतपाल बाठ की बहन की शादी में सुखबीर बादल, विरसा सिंह वल्टोहा, गनीव कौर मजीठिया, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की शामिल होने की तस्वीरें दिखाईं और कहा कि ये तस्वीरें अकाली दल के इरादों पर गंभीर सवाल उठाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *