बारां| संपूर्णता अभियान (2.0) का जिले में 31 जनवरी को शुभारंभ कार्यक्रम जिला परिषद के हॉल में किया जाएगा। कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के आदेशानुसार सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम स्थल पर हेल्थ कैंप का भी आयोजन होगा। जिसमें बीपी, डाइबिटीज के लिए परामर्श व टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों के इंडीकेटर्स में सेचुरेशन पर कार्य योजना का प्रभावी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इस दौरान पौष्टिक आहार स्टॉल पर गर्भवती, धात्री माताओं व छह माह से अधिक उम्र के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार का प्रदर्शन किया जाएगा।


