भाजपा कार्यकर्ता वीबी जी रामजी योजना को जन-जन का पहुंचाएंगे

भरतपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं नें जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में वीबी जी रामजी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का बीडा उठाया है। जिला प्रवक्ता एवं वीबी जी रामजी के सह संयोजक अनुराग सिंह तमरौली नें बताया की भरतपुर विधानसभा की नगला परशुराम (फुलवाला) पंचायत में कांग्रेस द्वारा किए फैलाए जा रहें दुष्प्रचार के विरोध में जन जागरुकता कार्यक्रम रखा। तमरौली ने बताया की चुनाव आ रहें है। दुष्प्रचार के अलावा कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है, क्योंकि हमारी सरकार नें मनरेगा योजना को बंद नहीं किया है, बल्कि उसकी कमियों को दूर किया है और नए नाम से चलाया है। वीबी जी रामजी में हमारी सरकार ने 125 दिन रोजगार की गारंटी दी है। फसल कटाई के समय 60 दिन का कार्य विराम रखा है। जिससे मजदूर का घाटा नहीं होगा और किसान को मजदूर समय पर मिलेंगे। 15 दिवस में मजदूरी का भुगतान होगा, जहां कांग्रेस के समय में इसमें तमाम कमियां थी उनको हमारी सरकार नें सही किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम शर्मा ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री जगत सिंह गुर्जर, कार्यालय प्रभारी उत्तम शर्मा, जिला प्रवक्ता दिनेश लवानियां, जिला प्रवक्ता कुलदीप पोसवाल, सह प्रभारी वीरेंद्र गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, सौरव शर्मा, हैलू जादौन, जय किशन दीक्षित, मनोज उपाध्याय, टीकमचंद, मुरारीलाल, किशन स्वरूप अ​ादि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *