शिक्षकों के अभाव में पढ़ाई प्रभावित

भास्कर न्यूज |कंजौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत लपावली में स्थित स्वतंत्रता सेनानी ओखला गुर्जर राजकीय विद्यालय में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त होने का मामला अब उच्च स्तर तक पहुंच गया है। ग्राम पंचायत प्रशासक सुनीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता नेतराम, सिया ठेकेदार, राजू दाना, खेमा, राजधर एवं अन्य ग्रामीणों ने इस संबंध में शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर विद्यालय में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग की है। पत्र में बताया कि विद्यालय में विभिन्न विषयों के शिक्षक पद वर्षों से खाली हैं, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। आवश्यक विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि कई छात्रों को मजबूरी में निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए भेजना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ हो सके और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *