लक्ष्मण दास बाबा की पुण्यतिथि पर भंडारा

पहाड़ी| कस्बे के लक्कड़ हनुमान मंदिर पर सुख-समृद्धि के प्रतीक बाबा लक्ष्मण दास की 23वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर पहाड़ी बस्ती की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।​ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वसम्मति से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर कमेटी और स्थानीय निवासियों के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा।इस अवसर पर ​बच्चू सिंह धावड़ी (मंदिर अध्यक्ष) ​जवाहर सिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच बुद्ध सिंह , कमल प्रधान, विष्णु जोशी, हेतराम गुर्जर, तेजी मेम्बर, भोला पहलवान, कल्लू दलेई सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *