झारखंड बालक व बालिका टीम सेमीफाइनल में पहुंची

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता के पांचवें दिन मुकाबलों का आयोजन जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी, रेलवे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम हटिया और खूंटी में किया गया। कड़े संघर्ष एवं जबरदस्त तालमेल के बल पर 4-4 राज्य एवं इकाइयों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। जिसमें बालिका वर्ग में एकतरफा मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने छत्तीसगढ़ को 11-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं मणिपुर की टीम ने पंजाब को शूटआउट में 3-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि उड़ीसा ने मिजोरम के खिलाफ शूटआउट में 5-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं उत्तर प्रदेश ने सीधे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं बालक वर्ग में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 5-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *