जालंधर | जालंधर जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को बर्ल्टन पार्क में क्रिकेट प्रशासक तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। उनका निधन 84 वर्ष की आयु में हुआ। इस अवसर पर जेडीसीए के प्रधान संजीव कुमार, उपाध्यक्ष राजन चोपड़ा, संयुक्त सचिव संजीव अंगरिश, कोषाध्यक्ष ऋषि राज शर्मा, पीसीए अपेक्स सदस्य अरमिंदर सिंह, कोच दविंदर अरोड़ा, अजय कुमार, विकास चड्ढा, सीपीओ अमनजोत सिंह, मैनेजर निखिल भगत सहित स्थानीय खिलाड़ी उपस्थित रहे।


