जालंधर | पंजाब आर्म्ड पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार शर्मा, कांस्टेबल कुलविंदर सिंह को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एमएफ फारुखी मौजूद रहे। उन्होंने मुलाजिमों को डिस्क देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस में बेहतर सेवाएं देने के लिए यह डिस्क दी जाती है।


