जालंधर | न्यू डिफेंस कॉलोनी स्थित सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इस इवेंट में डांस और भांगड़ा परफॉर्मेंस हुए। इस सेलिब्रेशन ने न केवल स्टूडेंट्स की प्रतिभा को उजागर किया, बल्कि स्कूल के अंदर दोस्ती और समुदाय के बंधन को भी मजबूत किया। इस दौरान साइंस स्ट्रीम की हरलीन कौर को मिस और के बिमलदीप को मिस्टर सेंट सोल्जर 2026 चुना गया।


