शाजापुर के छात्रावास अधीक्षक का शराब पीते हुए एक और वीडियो सामने आया है। नशे में धुत अधीक्षक से छात्र खराब पीने का कारण पूछ रहे हैं। खाने में उनको केवल सेव-परमल देने का आरोप भी लगा रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि अधीक्षक ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। खुदकुशी करके छात्रों को फंसाने की धमकी देते हैं। आरोपी अधीक्षक राधेश्याम इंदौरिया अकोदिया के गुलाना स्थित बालक सीनियर छात्रावास में पदस्थ हैं। अधीक्षक इससे पहले भी एक वीडियो में शराब पीते दिख रहे हैं। इसके बाद छात्रों ने 13 दिसंबर को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अधीक्षक के निलंबन की मांग की थी। इसके बाद 15 दिसंबर को दूसरा वीडियो सामने आया है। आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक मीणा मंडलोई ने बताया कि ्अधीक्षक राधेश्याम के दोनों वीडियो हमने देखे हैं। करवाई की जा रही है। राधेश्याम को जल्द हटा दिया जाएगा। जवाब देने में अधीक्षक की जुबान लड़खड़ाई
15 दिसंबर को सामने आए वीडियो में अधीक्षक, छात्रों को सेव-परमल दे रहे हैं। वीडियो में वे नशे भी दिख रहे हैं। उनकी जुबान लड़खड़ा रही है। छात्रों के सवालों का जवाब देने में असमर्थ हैं। छात्रों ने उनसे पूछा कि मेन्यू के अनुसार खाना क्यों नहीं देते हैं, जिस पर अधीक्षक ने चोरी का झूठा आरोप लगाकर बात टालने की कोशिश की। छात्र बोले- अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे
छात्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत में अधीक्षक पर दुर्व्यवहार और भोजन में लापरवाही के आरोप लगाए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर कार्रवाई का जिम्मा डालते नजर आए। गुलाना एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने तहसीलदार रमेश चंद्र परमार से बात करने को कहा, जबकि तहसीलदार इस मामले में एसडीएम से बात करने को कह रहे हैं। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक दुर्गेश सेन, पूर्व नगर मंत्री दीप सिंह जादौन, अध्यक्ष अजय गुर्जर ने गुलाना तहसीलदार को ज्ञापन में बताया था कि अधीक्षक रोजाना शराब पीते हैं और मांस पकवाते हैं। तहसीलदार रमेशचंद्र परमार का कहना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से ज्ञापन दिया गया है। मेरे द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है। जैसी कार्रवाई होगी नोटिस देकर बुलाएंगे। अधीक्षक बोले- एक बार गलती हो गई थी
बच्चों को भोजन दोनों टाइम दे रहे हैं। सुबह नाश्ता और दिन में दो सब्जी देते हैं। शाम को सेव-परमल और दो सब्जी देते हैं। शराब पीने के सवाल पर कहा, कोई नहीं ये तो सब वो है… एक बार गलती हो गई थी। उस पर माफी मांग ली थी। एसडीएम-तहसीलदार से मेरे पास कोई बयान नहीं आया है। छात्रों से कहता है, खुदकुशी कर लूंगा
छात्रों का आरोप है कि छात्रावास अधीक्षक राधेश्याम उनके खुदकुशी करने की धमकी देते हैं। कहते हैं, मैं खुदकुशी कर लूंगा और तुम्हारा नाम उसमें लिखकर जाऊंगा। इसके अलावा वे बच्चों पर चोरी के आरोप भी लगाते हैं। यदि पानी लीक होता है या कुछ भी होता है तो उसका आरोप सीधा छात्रों पर लगाते हैं। कलेक्टर के आदेशों का पालन नहीं
कलेक्टर ऋजू बाफना ने 1 अगस्त 2024 को छात्रावास का निरीक्षण किया था और अनियमितताएं पाए जाने पर तत्कालीन अधीक्षक छतरमल पाटीदार को निलंबित कर दिया था। साथ ही जिला संयोजक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन दिया जाए। हालांकि, चार महीने बाद भी हालात जस के तस हैं और कलेक्टर के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। ये खबर भी पढ़ें… दबंगई दिखाने वाला हेडमास्टर सस्पेंड:भास्कर की खबर के बाद एक्शन; महिला से कहा था- एक थपाड़े में सब भूल जाएगी नर्मदापुरम जिले के कुकड़ी प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर रामदास जनोरिया को आखिरकार सस्पेंड कर दिया गया है। गुरुवार को भास्कर में जनोरिया की दबंगई की खबर आने के बाद जनजातीय कार्य विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त संजय द्विवेदी की ओर से जारी निलंबन आदेश सामने आया। दरअसल, रामदास जनोरिया का दो मिनट का ऑडियो सामने आया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…


