रोटरी क्लब के मेंबर्स ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया

जालंधर | रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट के प्रधान डॉ. पूजा कपूर की अध्यक्षता में टीम ने वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में विजिट की। सेंटर अगस्त, 2025 में खोला गया था। उनके साथ प्रेसिडेंट इलेक्ट तरसेम सिंह, सेक्रेटरी हरविंदर सिंह, फाइनेंस सेक्रेटरी गीता भल्ला, डॉ. राजेश्वरी और वंदना बाली ने विजिट की। यहां लड़कियों को सिलाई का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रधान डॉ. पूजा कपूर ने बताया कि जनवरी महीना इंटरनेशनल लेवल पर हर साल वोकेशनल सर्विस मंथ के रूप में रोटरी में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में इस केंद्र का दौरा किया गया था। डॉ. पूजा कपूर ने ट्रेनर राजू का धन्यवाद किया और लड़कियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *