14 वार्डों के 30 से अधिक स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, अधिकारी बोले-जल्द होगा समाधान

अमनदीप सिंह | अमृतसर सेंट्रल हलके में आने वाले 14 वार्डों का दैनिक भास्कर की टीम ने मौका-ए-मुआयना किया। इस दौरान वार्डों के अलग-अलग इलाकों में सीवरेज ब्लॉकेज, टूटी-फूटी सड़कें और बदहाल पार्कों की तस्वीरें सामने आईं। हलके में वार्ड नंबर 51 से 73 तक शामिल हैं। जांच में पूरे हलके में 11 स्थानों पर सड़कों की गंभीर समस्या, 13 जगहों पर सीवरेज ब्लॉकेज और 6 स्थानों पर पार्कों की बदहाली पाई गई। कई इलाकों में सीवरेज डिसिल्टिंग न होने के कारण ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। टूटी सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और पार्कों में कूड़े के ढेर और जंगली घास उगने से वे उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इन समस्याओं को लेकर हलके के वार्डों से जुड़े निगम एसडीओ गुरप्रीत सिंह और अशोक कुमार ने बताया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *