1 फरवरी को अंडर-10, 15 व 19 वर्ग की राज्य स्तरीय रैपिड शतरंज स्पर्धा

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले की शतरंज प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 फरवरी 2026, रविवार को अंडर-10, अंडर-15 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ जांजगीर-चांपा व डीबी वेंचर्स (धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप) के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन होटल हरियाली हेरिटेज, नेताजी चौक, अकलतरा रोड, जांजगीर में किया जाएगा, जहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बालक एवं बालिकाएं अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष देवेंद्र राठौर एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में आयोजित होगी, जिसमें सभी वर्गों में बालक-बालिकाएं एक साथ खेलेंगे, जबकि पुरस्कार अलग-अलग प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 9 बजे होगा। इसके बाद 9.30 बजे खिलाड़ियों की बैठक एवं पहला राउंड प्रारंभ किया जाएगा। सायं 5 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। प्रतियोगिता 15 मिनट + 5 सेकंड इन्क्रीमेंट समय नियंत्रण के साथ रैपिड प्रारूप में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में कुल ₹30,000 की आकर्षक नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। चौथे से छठवें स्थान तक विशेष उपहार, साथ ही सर्वश्रेष्ठ यंगेस्ट खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ जांजगीर-चांपा खिलाड़ी, दिव्यांग खिलाड़ी एवं संभाग स्तर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं ई-प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *